फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नवरात्र में जिले में हुईं 800 रजिस्ट्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में नवरात्र के दौरान लोगाें ने अचल संपत्ती की खूब खरीदारी की। निबंधन कार्यालय के अनुसार जिले में नवरात्र के दौरान कुल 800 रजिस्ट्रियां हुईं। जिनकी रजिस्ट्री मूल्य लगभग तीन करोड़ रुपये रही। इसमें सदर तहसील के उप निबंधक कार्यालय में सबसे अधिक 365 रजिस्ट्रियां हुईं।
विज्ञापन

उप निबंधक सदर अभिषेक सिंह ने बताया कि नवरात्र के दौरान सदर तहसील में 365 रजिस्ट्रियां हुईं। इनका मूल्य एक करोड़ 62 लाख रुपये रहा। उन्होंने बताया कि सामान्य दिनों में भी सदर निबंधन कार्यालय में लगभग 30 से 35 रजिस्ट्रियां प्रतिदिन होती हैं। पितृपक्ष के दौरान इसमें कमी आई थी, लेकिन नवरात्र में सब बराबर हो गया।कोन, सिटी, पहाड़ी, मझवां और छानबे विकास खंड सदर तहसील क्षेत्र में पड़ते हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर चुनार तहसील रहा। उधर, नवरात्र में उप निबंधक कार्यालय चुनार में कुल 300 बैनामा हुए। जिसकी अनुमानित धनराशि एक करोड़ 23 लाख 22000 रुपये रही। उप निबंधक अजय कुमार आर्य ने बताया कि चुनार तहसील क्षेत्र में बैनामा कृषि भूमि के हुए हैं। इसी प्रकार लालगंज उप निबंधन कार्यालय में 62 बैनामा हुए। जिनका मूल्य लगभग 2165000 रुपये थे। मड़िहान उप निबंधन कार्यालय में 63 बैनामा हुए। जिसका मूल्य लगभग 2673460 रुपये रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें