फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 790 मरीजों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें कुल 788 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ.जी प्रसाद ने कई केंद्रों में पहुंचकर निरीक्षण कर चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकोढ़ी, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुशहा (बिहसडा), नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विरौरा, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरोइया में आयोजित मेला में 376 मरीजों की जांच की। उधर, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. जी प्रसाद ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकोढ़ी का निरीक्षण कर चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली।
उधर, जमालपुर ब्लॉक के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरीला एवं भाईपुर कला में भी जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 189 मरीजों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाईपुर कला में डॉ. सत्येंद्र सिंह की देखरेख में 87 और न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरीला में डॉ. मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में 102 मरीजों की जांच की गई। स्वास्थ्य मेले में ब्लड प्रेशर, शूगर, चर्मरोग, उदर रोग, जुकाम, बुखार, कमर एवं घुटना दर्द से संबंधित ज्यादा मरीज आए। हलिया क्षेत्र के मतवार, बरौंधा ड्रमंडगंज स्थित न्यू पीएचसी में आयोजित आरोग्य मेले में कुल 223 मरीजों की जांच की गई। न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज में 75, न्यू पीएचसी मतवार में 66 व न्यू पीएचसी बरौंधा में 85 मरीजों की जांच कर दवाएं दी र्गइं। उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कामेश्वर तिवारी ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. निर्मल, डॉ.रीना पटेल, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें