फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

78 फीसदी आबादी 20 रुपये भी प्रतिदिन आमदनी नहीं कर पाती:रासद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। राष्ट्रीय समानता दल की शिक्षा, चिकित्सा मुफ्त करो, स्कूल अस्पताल दुरुस्त करो यात्रा रविवार को शोभेपुर गांव पहुंची। ग्रामीणों के बीच आयोजित संवाद स्थापित किया गया। मुख्य अतिथी प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा ने कहा देश की 78 फीसदी आबादी 20 रुपये भी प्रतिदिन आमदनी नहीं कर पाती है। ऐसे में डाक्टर, इंजीनियर, मास्टर, जज, वैज्ञानिक, प्रशासनिक अधिकारी बनने के लिए शासन की ओर से लाखों लाख रुपये बतौर फीस ली जाती है। यह देश के गरीब, दलित एवं पिछड़े वनवासी समाज के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा राष्ट्रीय समानता दल व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहा, जिससे ऐसे समाज के बच्चे भी अच्छे ओहदे पर काबिज हों। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवराम कुशवाहा, संचालन कमलेश सिंह ने किया। इस अवसर पर जोखन मौर्य, तारकेश्वर मौर्य, राज कुमार गौतम, सुरेंद्र मौर्य, रामजी, राजेंद्र प्रसाद गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें