फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 केंद्रों पर शामिल होंगे 7592 प्रतियोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में 24 अगस्त को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में होगी। इसमें 20 केंद्रों पर सात हजार 592 प्रतियोगी शामिल होंगे। प्रदेश के सभी जिलों में इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर से पहले से ही तैयारियां की जा रही हैं। जिले में भी 20 विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रश्नपत्रों को डबल लाक में रखा जाएगा। परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा। परीक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने प्रेक्षक नामित कर दिए हैं। मंडल के मिर्जापुर जिले के लिए प्रदेश सरकार के विशेष सचिव राजस्व विभाग व अपर संचालक चकबंदी मुख्यालय राधेश्याम मिश्र, सोनभद्र के लिए विशेष सचिव नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग अच्छेलाल सिंह यादव तथा भदोही के लिए विशेष सचिव गृह रविंद्र पाल सिंह को प्रेक्षक बनाया गया है। यह प्रेक्षक परीक्षा के एक दिन पूर्व संबंधित जिले में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें