फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे 74340 विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में जिले के 74340 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के सत्यापन की तैयारी भी शुरू हो रही है।
विज्ञापन

इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल होने के लिए 39999 विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया है। इसी प्रकार इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 34341 विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया है। इसी क्रम में कक्षा नौ में 38095 तथा कक्षा 11 में 33637 विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया है। अब बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए जाने वाले केंद्रों के भौतिक सत्यापन की तैयारी की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में इन दिनों परीक्षा केंद्र के लिए किए गए आवेदन पत्रों की छंटाई की जा रही है। छंटाई के बाद उसको तहसीलवार उप जिलाधिकारियों के पास सत्यापन के लिए भेजा जाएगा। उप जिलाधिकारी अपने स्तर से संबंधित केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराएंगे। सत्यपान के दौरान केंद्रों में जो सुविधाएं जरूरी हैं, उनकी पड़ताल कराई जाएगी। उसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा केंद्रों की संस्तुति की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बताया कि बोर्ड की परीक्षा की तैयारी हो रही है। बोर्ड के निर्देशानुसार जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें