फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों को मारे जाने पर जिले में रहा जश्न का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले बाद मंगलवार को पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट करने और आतंकियों को मार गिराए जाने से लागों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह खबर मिलते हुए नगर समेत ग्राम्यांचलों में अधिकांश स्थानों पर लोग तिरंगा लहराते हुए सड़क पर उतर आए। चट्टी और चौराहो पर पटाखे फोड़ते हुए अपनी खुशियों का इजहार किया। कई स्थानों पर लोगों ने मिठाईयां भी बांटी। भारत माता की जय, वंदेमातरम व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिगना, छानवे विकास खंड के गैपुरा चौराहे सहित अन्य कई स्थानों पर युवाओं ने हर्ष मनाया और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। सिकरा कला गांव में प्रधान जगदीश पाठक के अगुआई में गैपुरा चौराहे पर लोगों ने पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों का नस्ताबूत करने और शहीद वीरों के हमले का जोरदार मुहतोड़ जवाब देने की खुशी में सिकरा कला गांव से दर्जनों की संख्या में लोगों ने गैपुरा चौराहे पर अपनी खुशियों का इजहार किया। इस अवसर पर जगदीश पाठक, अरूण पाठक, ओमप्रकाश, संदीप मौजूद रहे। चुनार: पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना द्वारा किए गए हमले बाद मिली सफलता पर भाजपाइयों ने नगर में विजय जुलूस निकाली। कार्यकर्ता तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जयघोष के साथ आतिशबाजी कर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष नंदलाल केशरी, पीएन सिंह कुशवाहा, भरत जौहरी, चन्द्रहास गुप्ता, डीके अवस्थी आदि प्रमुख मौजूद रहे।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष अविनाश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन तिराहे से ढोल और नगाड़े के साथ विजय जुलूस निकाली। धीरज जायसवाल, सभासद कुंवर सूर्य प्रताप सिंह, उमेश मोदनवाल, अमन विश्वकर्मा, दीपक चौरसिया, अविनाश पंडित उपस्थित रहे। इसी तरह नव युवक अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष मुन्नू प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में सुबह तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने तिरंगा फहराया साथ ही वंदे मातरम, भारत माता की जयकारे लगाए। इस मौके पर गुरूदास, राजकुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता गजेंद्र नारायण सिंह, शीतला प्रसाद सिंह, जय गुप्ता, अभय सिंह, शीतला प्रसाद यादव, वसीमुददीन आदि प्रमुख मौजूद रहे। शेरवां: बेश पब्लिक स्कूल भुईली के बच्चों व अध्यापको ने जश्न मनाया। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। जश्न मनाने वालों में सुनील सिंह, सुर्या तिवारी, जुबैद जफर, अकील अहमद, सूर्यकांत त्रिपाठी, अनिलकुमार, संतोष सिंह,समेत दर्जनों की संख्या में लोग शामिल रहे। जमालपुर: क्षेत्र के ओडी चट्टी पर मंगलवार की दोपहर सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी होने पर एकत्रित हुए लोगों ने भारतीय सैनिकों के इस वीरता पर जश्न मनाया। युवाओ ने हाथ में तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगाया। अहरौरा: नगर में जश्न का माहौल बना रहा। युवकों संग महिलाओं ने हाथ में तिरंगा लेकर नगर का भ्रमण कर नारेबाजी करते हुए भारतीय सेना का हौसला बढ़ाने के साथ ही जमकर आतिशबाजी किया। इस दौरान कुमार आनंद, कामेश्वर, विजय अग्रहरि, नीरज, पुण्य कुमार, रामकुमार, मंजू देवी, शिवकुमारी, लीलावती, सावित्री, कंचन,बबीता, बृजेश, हिमांशु, उदय, सहित अन्य मौजूद रहे। सीखड़: बीजेपी नेता ज्ञान धर शुक्ला के नेतृत्व में युवाओं ने ढोल नगाड़ा के साथ तिरंगा लहराते हुए पकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। उक्त अवसर पर ज्ञान धर शुक्ला, आजाद उपाध्याय, सुरेंद्र शुक्ला, मनोज सिंह, सुरेंद्र शुक्ला, कृष्ण कुमार केसरी आदि मौजूद रहे। नरायनपुर: बाजार वासियों ने अबीर व गुलाल उड़ाते हुए बाजार का चक्रमण किया। उक्त अवसर पर राजा साहब, सुमित जायसवाल, मिथिलेश पाठक, लक्ष्मण सिंह, डा. विजय सिंह, अमरनाथ गुप्ता, बसंत केशरी, आकाश जायसवाल, संतोष चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें