फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस परीक्षा में जिले तीन होनहारों ने पाई सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा 2016 में जिले के तीन होनहारों ने सफलता हासिल की है। परिणाम आने के बाद उनके परिवारों और गांवों में हर्ष व्याप्त है। शनिवार को बधाई देने वालों उनके दरवाजे पर पहुंचते रहे। तीन बार इंटरव्यू में छटने के बाद हार नहीं मानने विंध्याचल के वाले भरत सोनकर को 166वीं रैंक मिली है। भरत सोनकर अपने भाइयों में सबसे बड़े हैं उन्होंने इसका श्रेय अपने माता पिता को दिया। इसी तरह पहाड़ी विकास खंड के मोहनपुर गांव निवासी शशिकांत सरोज ने लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश इलाहाबाद द्वारा घोषित पीसीएस परिणाम में सब रजिस्ट्रार पद पर चयनित होकर गांव व क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इसके पूर्व वे दो बार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए साक्षात्कार तक पहुंचे थे लेकिन अंतिम चयन नहीं हो पाया। लोवर पीसीएस परीक्षा 2015 में उन्होंने श्रम प्रवर्तन अधिकारी पद पर चयनित होकर इस समय जनपद भदोही में कार्यरत हैं। वहीं सिटी विकास खंड के चंदईपुर गांव निवासी ओमप्रकाश पासवान पुत्र लक्ष्मन प्रसाद पीसीएस परीक्षा 2016 में सफलता प्राप्त करते हुए नायब तहसीलदार पद पर चयनित किए गए। उनके चयन पर माता-पिता ने मिठाई खिलाकर अपनी शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें