फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्यधाम के चैराहों व घाटों का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। जिलाधिकारी अनुराग पटेल व पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने बुधवार को विंध्याचल स्थित प्रशासनिक भवन में विंध्य विकास परिषद के सदस्यों व अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान विंध्याचल क्षेत्र के सुंदरीकरण के लिए कई कार्य पारित किए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि विंध्यधाम का सुंदरीकरण होना आवश्यक है, ताकि दूर-दराज से आने वाले दर्शनार्थी यहां से एक अच्छा संदेश लेकर जाएं। विंध्य विकास परिषद के सचिव नगर मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव ने बताया कि शास्त्री पुल पर स्थाई रूप से सजावट व लाइटिंग कार्य कराए जाने का प्रस्ताव है। इसी प्रकार अमरावती, पटेंगरा नाला चैराहा का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण, कालीखोह मंदिर के पीछे की सीढ़ियों पर शेड लगवाना, गुदारा घाट, दीवान घाट, अखाड़ा घाट पर 10-10 स्थाई व पक्का शौचालय का निर्माण, विंध्याचल के घाटों पर महिलाओं के कपड़ा बदलने के लिए पक्का स्थान एवं गंगा आरती के बटुकों के मानदेय पर विचार किया गया। बटुकों का दो हजार रुपए प्रतिमाह व लिपिक का पांच हजार रुपए मानदेय करने पर विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें