फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी अनुदान में बिचौलिए हावी

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। विकास खंड कोन में कन्याओं के शादी अनुदान में दलालों का बोलबाला कायम है। ऐसे दलालों द्वारा लोगों से शादी अनुदान आवेदन भर व जमा कराए जाने के नाम पर मुंह मांगी रकम वसूला जा रहा है। आवेदन पत्र पर दलालों द्वारा स्वयं ही ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी का फर्जी हस्ताक्षर व मोहर मार करके ब्लॉक में आवेदन पत्र किया जा रहा है। विकास खंड में अब तक एससी के 254, जनरल के 82 व ओबीसी के 400 आवेदन पत्र जमा किए गए हैं। सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण द्वारा सभी फार्म का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच में बहुत सारे आवेदन पत्रों ग्राम प्रधानों व सचिवों के फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण गुलाब चंद ने बताया की सभी आवेदनों की जांच कराई जा रही है। कूटरचना करने वालो खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें