मिर्जापुर। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक शुक्रवार को नगर के पुतलीघर स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की। इसमें प्रत्येक मंडल संयोजक को अपने मंडल में सौ प्राथमिक सदस्य पार्टी का बनाना है तथा 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रत्येक विधानसभा में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कहा कि विधानसभा की बैठक तीन नवंबर को प्रत्येक विधानसभाओं में होगी तथा 10 से 15 नवंबर तक प्रत्येक बूथ पर बूथ समितियों के पदाधिकारियों का सम्मान होगा तथा 17 नवंबर को प्रत्येक बूथ में पांच मोटर साइकिल से जुलूस निकालकर जिला मुख्यालय पहुंचेगा। 19 नवंबर को रानी लक्ष्मीबाई जयंती से महिला लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सोनकर, संतोष दूबे, जय प्रकाश, नागेंद्र सिंह, मनोज सिंह, सुभाष पांडेय, इंद्र बहादुर सिंह, विजय सिंह, सुरेंद्र दूबे, संजय मौर्य, बसंत सिंह, रामअधार पटेल, डॉ. अनिल राम, आशीष मिश्र आदि रहे।
पटेल जयंती पर होगा रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम