फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरकर बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव में शनिवार की दोपहर में पानी भरते समय पैर फिसलने से कुएं में गिरी बालिका की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बालिका को निकाला। सोनगढ़ा गांव निवासी छोटेलाल की दस वर्षीय बेटी कंचना घर से 20 मीटर दूरी पर स्थित कूप से पानी भरने के लिए गई थी। पानी खींचते समय पैर फिसलकर बाल्टी रस्सी सहित कूप में गिर गई। मृतक बालिका के माता पिता मजदूरी करने के लिए गांव में गये थे। वापस घर आये तो बालिका दिखाई नहीं दी तो खोजबीन करना शुरू कर दिया। जब परिजन कूप की तरफ गये तो मृतक बालिका का शव कूप में उतराया दिखाई दिया। आनन फानन में बालिका को कूप से बाहर निकाला लेकिन तबतक बालिका की मौत हो चुकी थी। बालिका की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का दाहसंस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें