फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो आटो की टक्कर में सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के मच्छरमर्रा के पास रविवार की शाम आटो व बोलेरो की टक्कर में आटो में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों व पुलिस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचरी मोड़ पहुंचाया गया। वाराणसी के सात लोग आटो से सिद्धनाथ की दरी से शाम लगभग 5.30 बजे पिकनिक मना कर वापस लौट रहे थे। वह दुर्गा जी पहाड़ उपर मछरमर्रा के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बोलेरो ने आटो में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे आटो में सवार सभी सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय व पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचरी मोड़ पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख सतरतला बड़ी बाजार वाराणसी निवासी मतीन (25),मुसलिम (25),वसीम (23) को ट्रामा सेंटर तत्काल वाराणसी रेफर कर दिया। जबकि उसी मुहल्ले के जुनैफ (26),सरफूददीन (24),इसरार (25) व दुलहीपुर मुगलसराय निवासी आजाद (22) का दवा इलाज केन्द्र पर चल रहा है। चिकित्सक ने बताया कि उन्हें भी रेफर किये जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें