फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल शुरु करेंगी बूथ बूथ में खेलें यूथ कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल जिले के युवक-युवतियों में खेल के प्रति जागरूकता पैदा करने बूथ-बूथ में खेेले यूथ कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 2019 तक सभी बूथों पर बालकों के लिए फुटबाल, बालीबाल, बैंटमिंटन, गेंद, बल्ला , डिसकस, गोला दिया जाएगा। बालिकाओं के लिए बालीबाल, बैंटमिंटन, डिस्कस, गोला बूथों पर उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के तहत प्रत्येक विधान सभा को चार जोनों में बांटा जाएगा। प्रत्येक विधान सभा में चार बूथ-यूथ सम्मेलन होंगे। संबंधित बूथों के जीते, हारे प्रधान, बीडीसी, प्रमुख सामाजिक, राजनैतिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा व अपना दल(एस) के बूथ प्रमुख व प्रभारी की ओर से चिह्नित बालक व बालिकाओं को खेल सामग्री मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें