फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर साइकल निकाल लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण अभियान के तहत लोगों ने स्वच्छताग्राहियों ने बाइक जुलूस निकाल कर लोगों तक स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

जुलूस विकास खंड कोन परिसर से तिलठी मार्ग होते हुए श्रीपट्टी, मझिगवां होते हुए ब्लॉक परिसर में समाप्त हुआ। ब्लाक समन्वयक सरिता शुक्ला ने ग्रामीणों को शौचालय के प्रयोग और साफ सफाई के लिए प्रेरित किया। बीसी ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान की जानकारी दी। इस दौरान राजेंद्र कुमार वाल्मिकी, चंदन कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। विकास खंड सिटी के प्राथमिक विद्यालय मुहकुंचवा में एडीओ पंचायत विजय मौर्य, स्वच्छताग्रही रेखा मौर्य द्वारा परिसर में अभियान चलाकर सफाई कराया और शौचालयों का निरीक्षण किया। चितावनपुर में ब्लॉक समन्वयक मनीष पांडेय की निगरानी में रमेश की टीम द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। पटेहरा ब्लॉक के सिरसी ग्राम पंचायत में बीसी मोहसीन खान, विनोद शर्मा ने अभियान चलाकर सफाई कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें