फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में लाभार्थी लाए तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के लिए ब्लॉकों में लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव ने मझवां ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छताग्रहियों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान संपूर्ण ब्लॉक को स्वच्छ करने के लिए सभी ब्लॉककर्मी, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, सफाई कर्मी, नोडल अधिकारियों को शपथ दिलाया गया। इस दौरान एडीओ पंचायत रविकांत ओझा, बीसी ब्रिजेेश यादव आदि मौजूद रहे। विकास खंड सिटी में जिला समन्वयक प्रशांत कुमार शुक्ला और ब्लॉक समन्वयक विभा बिंद ने सिटी ब्लॉक के जिउती में शौचालयों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शौचालय और पानी की टंकी मानक के अनुरूप नही बनाई दिया गया। विकास खंड सिटी के भरूहना में शौचालयों के गड्ढ़ो का निरीक्षण स्वच्छताग्रही रेखा मौर्य ने किया। विकास खंड कोन के ब्लॉक सभागार में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत बैठक आयोजित किया गया। जिसमें एक अगस्त से 30 अगस्त तक चलने वाले अभियान को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। स्वच्छता माहवार को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया । मुख्य अतिथि आनंद त्रिपाठी ने कहा कि पूरा अगस्त माह स्वच्छता माह के रूप में मनाया जाएगा। सभी लोग बढ़-चढ़कर के हिस्सा लें और पूरे ब्लॉक को स्वच्छ रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने स्वच्छताग्रहियों को छाता, टार्च और सिटी प्रदान करके उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी विनोद कुमार, बीसी सरिता शुक्ला, सुनील तिवारी, हरिशंकर आदि मौजूद रहे। जमालपुर में स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत लीड बैंक के अधिकारियों द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें