मिर्जापुर। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह को काशी प्रांत का क्षेत्रीय मंत्री एवं दिलीप सिंह पटेल को काशी प्रांत का उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके मनोनयन पर नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल के गनेशगंज स्थित कैंप कार्यालय पर भाजपाजनों ने मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि उनके मनोनयन से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस दौरान लाल बहादुर सिंह, रघुवंश कुमार सिंह, आशुुकांत चुनाहे, पूर्व मीडिया प्रभारी विकेश्वर प्रताप सिंह, अमित सिंह, राजेंद्र सिंह, जगदीश सिंह पटेल, दिनेश तिवारी, विद्याधर तिवारी, रायचंद्र दुबे, राजीव द्विवेदी आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने भी मनोनयन पर बधाई दी। चुनार में भाजपा काशी क्षेत्र के मंत्री दिलीप सिंह को भाजपा कार्य समिति का उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है । गुरुवार की शाम विधायक अनुराग सिंह के जनसंपर्क कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। काशी क्षेत्र के नव नियुक्त उपाध्यक्ष दिलीप सिंह ने चुनार, सीखड, कैलहट मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पार्टी की मजबूती पर चर्चा करते हुए कहा कि 2019 के चुनाव में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बननी चाहिए। देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री निरंतर विकास के कार्यों को गति देने का काम कर रहे हैं, जिससे गांव शहर के लोग हर स्तर पर लाभान्वित हो रहे हैं। इस दौरान आलोक सिंह, चुनार मंडल अध्यक्ष नंदलाल केशरी, सीखड मंडल अध्यक्ष रविन्द्र नारायण व कैलहट मंडल अध्यक्ष धनश्याम सिंह, जिला कोषाध्यक्ष बचाऊ लाल सेठ, सभासद संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।