मिर्जापुर। जहां एक तरफ जिले में प्रधानमंत्री आवास के नाम का डंका पीटा जा रहा है वहीं सिटी विकास खण्ड के अघौली गांव के गरीब अपनी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। ऐसेे गरीबों में शामिल एक दिव्यांग तो प्लास्टिक की पन्नियां डाल किसी तरह से गुजर-बसर कर रहा है। ग्राम सचिव के मुताबिक गांव में कुल सात की संख्या में पीएम आवास आवंटित किये गये थे जिनमे चार मुसहर जाति को शेष तीन अन्य जाति को आवंटित है। दिव्यांग दयाराम का कहना है कि आवास के लिए ग्राम प्रधान के यहां से लेकर ब्लाक मुख्यालय तक का चक्कर लगाया पर आज तक आवास आवंटित नहीं किया गया।