मिर्जापुर। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सनबीम स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. दीपक मधोक और डा. भारती मधोक ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। बच्चों ने मनोहारी गणेश वंदना प्रस्तुत किया। वहीं छोटे बच्चों के आकर्षक बुगी-बुगी डांस ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ ही संस्कार भी जरूरी है। सनबीम स्कूल में बच्चों की शिक्षा के साथ ही उनका सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सनबीम स्कूल में बच्चों को बेहतर तरीके से शिक्षा प्रदान की जा रही है। सांस्कृृतिक कार्यक्रम के माध्यम से उनके अंदर की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है। वार्षिकोत्सव के दौरान बच्चों की मनोहारी प्रस्तुति देख श्रोतागण मंत्रमुुग्ध हो गए। बच्चों के तो वहीं दिल है छोटा सा गीत से पूरा प्रांगण गुंजायमान हो गया। इसके बाद छात्राओं द्वारा महिषासुर मर्दनी डांस में तो लगा जैसे दुर्गा माता स्वयं प्रकट हो गई हों। छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए नाटक से उपस्थित सारे दर्शक भाव विभोर हो गए। जींगल बेल से कार्यक्रम अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचा। कार्यक्रम में सनबीम स्कूल के डायरेक्टर सीए सुरेश आहुजा, अमन आहुजा, प्रिंसिपल अरविन्द शुक्ला ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सनबीम के कलेंडर से उपस्थित अभिभावकों को अवगत कराया गया एवं अंतत: सह निर्देशक एलएन झॉ ने उपस्थित दर्शकों का आभार प्रकट किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान से किया गया। इस दौरान कोआर्डिनेटर निधि सिंह, मुनीश कुमार आदि मौजूद रहे।