मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने शुक्रवार को राजगढ़ स्थित बघौड़ा स्थित कल्याण निगम के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा नमी के नाम पर प्रति कुंतल आठ किलो धान की कटौती पर कड़ी नाराजगी जताया। मड़िहान विधायक ने क्रय केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप किसानों से धान खरीद किया जाए। किसानों का शोषण नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों से किसी प्रकार की कटौती बर्दाश्त नही की जाएगी। इस प्रकार की शिकायत दोबारा मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राजू सिंह, प्रदीप सिंह, जनार्दन सिंह आदि मौजूद रहे।