मिर्जापुर। धौरुपुर स्थित कमला मेमोरियल स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी समारोह आयोजित किया गया। छोटे बच्चों ने कृष्ण-राधा का रूप धारण करके मनोहारी नृत्य व झांकियों का प्रदर्शन किया। कुछ बच्चों ने बांसुरी, डांडिया मुकुट प्रतियोगिता में भी भाग लिया। छोटे बच्चों द्वारा दही-हांडी फोड़ा और राधा कृष्ण बन कर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के बाद बच्चों को उनकी प्रतिभा के आधार पर पुरस्कृत किया गया। डायरेक्टर आशीष यादव ने बच्चों को श्रीकृष्ण एवं उनके आदर्शोँ से बच्चों को परिचित कराया। प्रधानाचार्या रेणुका बाला ने श्रीकृष्ण की लीलाओं के बारे में बताया। कोआर्डिनेटर संजय पांडेय ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। । इस कार्यक्रम के बाद बच्चों ने गोरखपुर में बीमारी से अस्पताल में मासूम बच्चों की मौत पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि प्रस्तुत किया। मोमबत्तियां जला कर मृत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में अंकित मिश्र, अमित मिश्र, आशीष मिश्र, स्नेहलता , प्रकाश नारायण पांडेय, शालिनी, महिमा आदि मौजूद रहे।