मिर्जापुर। जिगना साइबर क्राइम टीम की ओर से क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी मामले में 71 हजार 999 को पीड़ित के खाते में वापस कराया। ठगो के पास से पैसा वापस खाते में आने पर पशु चिकित्सक ने संतोष व्यक्त किया। जिगना के बिहसड़ा खुर्द गांव निवासी पशु चिकित्सक कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने 17 जनवरी को जिगना पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। ऑनलाइन खरीदारी के दौरान क्रेडिट कार्ड से 71, 999 रुपये की ठगी की गई। मामले में जिगना थाने पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच की। थानाध्यक्ष शैलेश राय ने बताया कि जांच में जुटी साइबर क्राइम टीम जिगना की ओर से शिकायतकर्ता के खाते में 71999 रुपये वापस कराए। खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक ने साइबर क्राइम टीम को आभार जताया।