फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 700 सफाईकर्मी, फिर भी गंदगी और जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में बरसात के दिनों में गंदगी व जलभराव से नागरिकों को निजात नहीं मिल पा रही है। छह से अधिक वार्डों में समस्या ज्यादा ही गंभीर है। यह स्थिति उस समय है जबकि संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। पूरा प्रशासन लगा हुआ है। इसके बाद भी किस वजह से समस्या हो रही है, नागरिकों को समझ में नहीं आ रहा है। नगर पालिका परिषद का दावा है कि सफाई और फाॅगिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन


इस समय जिले में संचारी रोगों से बचाव के लिए अभियान चल रहा है। इस अभियान में सफाई की अहम भूमिका है। नगर पालिका के 38 वार्डों में सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। लेकिन इसका असर कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में नियमित, अंशकालिक व संविदा मिलाकर 700 सफाई कर्मी तैनात हैं। इसके साथ ही आठ से 10 ट्रैक्टर ट्राॅलियां, तीन लोडर के साथ ही दो नये लोडर और आए हैं। इतना ही नहीं, हर वार्ड के लिए हाथगाड़ी, फाॅगिंग के लिए दो बड़ी व एक छोटी मशीन के साथ ही सभी 38 वार्डों के लिए हैंडहेल्ड मशीन उपलब्ध कराई गई है। लेकिन अधिकतर जगहों पर गंदगी है। नागरिकों का कहना है कि पालिका के पास संसाधन तो पर्याप्त हैं, लेकिन इसके बाद भी हर ओर गंदगी क्यों है, इसका किसी के पास जवाब नहीं है।

मिर्जापुर। नगर पालिका क्षेत्र के चंद्रदीपा वार्ड का हाल सबसे अधिक खराब है। इस वार्ड में जलभराव, गंदगी व सिल्ट से भरी नालियां देखने को मिल जाएंगी। वार्ड के सभासद विनोद यादव का आरोप है कि वार्ड की 10000 की आबादी के लिए 10 से 12 सफाई कर्मी दिए गए हैं। उसमें से कई अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। इस वार्ड के लिए कम से कम 20 सफाई कर्मी उपलब्ध कराए जाएं तो समस्या का हल हो। इसी प्रकार की समस्या, लोहिया तालाब, बसही, स्टेशन रोड, मुकेरी बाजार आदि वार्डों की भी बताई जा रही है।
विज्ञापन


सफाई और फाॅगिंग हो रही है। सफाई अभियान निरंतर चल रहा है। यदि कहीं समस्या हो तो नगर पालिका कार्यालय में संपर्क कर जानकारी दी जा सकती है। त्वरित कार्रवाई होगी। - जी लाल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें