फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से जला 70 बीघे का पुआल

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोलना गांव में शनिवार की देर रात खलिहान में रखा 70 बीघे के पुआल में किसी शरारती तत्वों द्वारा आग लगा दिए जाने से लाखों रुपये का पुआल जलकर राख हो गया। कोलना गांव निवासी ओम प्रकाश सिंह पुत्र राम मूरत सिंह गांव के ही लोगों का खेत बटाई पर लेकर खेती करते है। गांव के पूरब तरफ राम मंदिर के पास स्थित खलिहान में पुआल रखा था। रविवार को कटाई कराने वाले थे। शनिवार को देर रात खलिहान में रखे पुआल में किसी शरारती तत्व द्वारा आग लगा दिया गया। आग लगने के बाद गांव के लोग बुझाने का प्रयास किये, पर सफलता नहीं मिल सकी। सूचना देने पर फायर बिग्रेड देर रात 12 बजे पहुंची। तब तक पुआल जलकर राख हो चुका था। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी चुनार सुशील कुमार यादव ,प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें