विंध्याचल। मां अष्टभुजी देवी मंदिर एवं काली खोह मंदिर में लगे एक-एक दान पात्र बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार ज्योति सिंह की मौजूदगी में गणना के लिए खोले गए। गिनती में दोनों दान पात्रों में 66215 रुपये मिले।
दोनों दान पात्रों से निकले नोटों की गिनती मां विंध्यवासिनी मंदिर की छत पर स्थित श्री विंध्य पंडा समाज के कार्यालय में पुलिस प्रशासन की निगरानी में कराई गई। गणना शाम तक पूरी हुई। दो दान पात्रों से 66215 रुपये निकले। इसमें 53813 रुपये के नोट तथा 12402 रुपये के सिक्के मिले। रुपये विंध्य विकास परिषद की अध्यक्ष जिलाधिकारी के बैंक खाते में जमा करा दिए गए। रुपयों की गिनती के दौरान राजस्व विभाग के अमीन संग्रह विजय शंकर दुबे, हरेंद्र कुमार दूबे, प्रदीप कुमार, ईश्वर दत्त त्रिपाठी, महबूब आलम व इश्तियाक वेग आदि मौजूद रहे।