फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रयागराज कुंभ के लिए चार स्थानों पर लगाई गई 62 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रयागराज कुंभ को देखते हुए परिवहन विभाग तैयारी में जुट गया है। जिले से होकर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मिर्जापुर रोडवेज की 62 बसों को लगाया गया है, जो जिले के चार प्रमुख स्थानों से होकर जाएंगी। पिछले वर्ष महाकुंभ में लाखों करोड़ों की भीड़ उमड़ी थी। आस-पास के जिले से ही नहीं बल्कि देश-विदेश से श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे थे। हर जिले से रोडवेज बसें लगाई गईं थीं। इस साल भी कुंभ स्नान के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं के जाने की संभावना है। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने भी तैयारी की है। रोडवेज मिर्जापुर की एआरएम कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि प्रयागराज कुंभ के लिए जिले के 62 रोडवेज से भी बसों को लगाया गया है। जिले के चार प्वॉइंट विंध्याचल, हनुमना, घोरावल, शिवपुर के लिए बसें लगाईं गईं हैं। बसें दो जनवरी से 15 जनवरी तक इन रूटों पर चलेंगी। प्रमुख स्नान दिवस पौष पूर्णिमा, मकर संक्रान्ति, मौनी अमावस्या स्नान, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा, महाशिवरात्रि वाले दिन श्रद्धालु बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बाकी दिनों प्रयागराज कुंभ मार्ग के लिए यात्री कम रहेंगे तो बसों को दूसरे रूट पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें