फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल के उदेश्य से ही एपेक्स की हुई है स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। आईएमएस बीएचयू के 1979 बैच की एलुमनाई मीट के अंतर्गत विभिन्न विशेषज्ञों एवं प्रोफेसर्स ने चुनार स्थित एपेक्स इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज का भ्रमण किया। 1979 बैच के ही वरिष्ठ स्पाइन व हड्डी रोग सर्जन एवं एपेक्स के चेयरमैन डॉ एसके सिंह ने इंस्टीट्यूट प्रांगण में अपने समस्त साथियों का स्वागत करते हुए बताया कि गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा हेतु कुशल पैरामेडिकल, फार्मासिस्ट एवं मेडिकल आफिसर्स की आवश्यकता के उद्देश्य से ही उन्होंने एपेक्स इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज की स्थापना की है। भ्रमण में अपर महानिदेशक चिकित्सा डॉ अनिल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंदौली डॉ पीके मिश्रा, बस्ती डॉ एचसी सिंह, संयुक्त निदेशक, जौनपुर डॉ पी कुमार, विभागाध्यक्ष न्यूरोसर्जरी पीजीआई चंडीगढ़ डॉ ओपी सिंह, विभागाध्यक्ष यूरोलोजी एपेक्स हॉस्पिटल डॉ पीके केशरी, आदि सहित लगभग 25 विशेषज्ञ उपस्थित रहे एवं संस्थान को और बेहतर बनाने हेतु अपने सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें