पड़री। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत एमआर अभियान के तहत पहाड़ी विकास खंड के भरपुरा स्थित एसएसएस पब्लिक स्कूल में गुरुवार को 9 माह से 15 वर्ष तक के 275 बच्चों को खसरा और रूबेला का टीका लगाया गया। साथ ही बच्चों को प्रमाणपत्र दिया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान के बारे में अभिभावकों को बताया गया कि खसरा-रूबेला का टीका लगवाने से अंधापन, कमजोरी, निमोनिया, मीजल्स जैसी अनेक बीमारियों से निजात पाया जा सकता है। एएनएम चमेली देवी, मुन्नी बेगम और बिंदु देवी ने बच्चों का टीकाकरण किया। इस दौरान प्रबंधक बालमुकुंद तिवारी, कमलेश कुमार, हरिशंकर प्रजापति, पूनम कुमारी, प्रद्युम कुमार, महेश कुमार, पंकज तिवारी, महेश कुमार, चंदा कुमारी, आरती पटेल आदि मौजूद रहे।
बच्चों को लगाया खसरा रूबेला का टीका