फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भाकपा माले का तीन दिनों से कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा अनशन शनिवार को समाप्त हो गया। शनिवार को अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को जूस पिला अनशन तुड़वाया। अनशन स्थल पर सभा को संबोधित करते पूर्व सांसद ने कहा मोदी, योगी सरकार में मजदूरों, गरीबों, महिलाओं व अल्पसंख्यकों पर जुल्म ढाए जा रहे हैं। कहा आपराधिक ताकतों व पुलिस के बल पर उठ रही आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिम्मत कोल की हत्या इस बात का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि दलितों, आदिवासियों, वनवासी समेत अन्य कमजोर वर्ग के लोगों को उनकी पुस्तैनी जमीन से बेदखल किया जा रहा है। सरकारी तंत्र द्वारा बरपाए जा रहे कहर से जब गरीब नहीं टूटे तो उनके अगुवा हिम्मत कोल की हत्या कर उनके साथियों को ही फर्जी मुकदमे में फंसाकर असली हत्यारे को पुलिस छिपा रही है। उन्होंने कहा प्रशासन और पुलिस के खिलाफ आंदोलन तेज करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा। इस दौरान सुधाकर यादव, मो सलीम, अनुज प्रताप सिंह, अरविंद, सुरेश, ओमप्रकाश भारती, आशाराम भारती, शांति कोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें