फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख बीस हजार पुलिस ने वापस लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा । दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से बरामद एक लाख बीस हजार रुपए रविवार की सुबह पुलिस ने घायल ट्रक चालक के परिजनों को सौंप दिया। दो दिन पूर्व वाराणसी से खाली ट्रक लेकर चालक गिट्टी लादने के लिए सोनभद्र की ओर जा रहा था। जैसे ही वह ओवरब्रिज के पास पहुंचा कि तभी खड़ी ट्रक से भिड़ गया। जिससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजवाया । जंहा प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया । दुर्घटना के बाद पुलिस क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाने लगी तभी सड़क पर पुलिस को ट्रक के केबिन से गिरे हुए एक लाख बीस हजार रुपए बरामद हुए । पुलिस ने घायल ट्रक चालक भरत यादव निवासी छितौना चौबेपुर की पत्नी कमला देवी व पुत्र सुनील यादव को रविवार को बुलाकर बरामद रुपया उन्हें वापस लौटाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें