मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कार्यो की समीक्षा किया। हलिया ब्लॉक में शौचालय निर्माण की स्थिति सही नहीं मिलने पर एडीओ पंचायत हेमचंद्र यादव को चेतावनी जारी किया गया है। प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के लिए तीन अगस्त तक एफटीओ करा ले। कहा कि जनपद को 15 अगस्त तक खुले में शौच मुक्त बनाना है, इसके लिए शौचालयों का निर्माण पूर्ण करा ले। सभी खंड विकास अधिकारी और एडीओ पंचायत निर्धारित समय के अंदर आवास और शौचालय निर्माण कराना सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही किया जाएगा। प्रभारी डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारी व सहायक खंड विकास अधिकारियों से जनपद में बन रहे प्रधानमंत्री आवास और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय की स्थिति की समीक्षा किया। कहा कि जल्द से जल्द अपने क्षेत्र में आवास और शौचालय का कार्य पूर्ण करा ले। सभी ब्लाकों का निरीक्षण किया जाएगा। जिसके कार्य में शिथिलता बरती पायी जाएगी। उसके के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीसी पीडी ऋषि मुनि उपाध्याय, एनआरएलएम दीनदयाल आदि मौजूद रहे।