अदलहाट। सामाजिक संस्था प्रतिभा की ओर से रविवार को आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा नव ज्योति इंटर कालेज गरौडी में आयोजित हुई। इसमें नामांकित 580 छात्रों में 474 छात्रों ने भाग लिया। ग्रुप ए में 283, ग्रुप बी118 तथा ग्रुप सी में 73 प्रतियोगियों ने भाग लिया। परीक्षा संपन्न होने के बाद संस्था के सचिव अभिजीत श्रीवास्तव ने सभी प्रतियोगी छात्रों से बताया कि 12 अगस्त को पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह अदलहाट में आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी उच्च स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को सम्मानित किया जाएगा। उच्च स्थान प्राप्त निर्धन छात्र को संस्था प्रतिमाह छात्रवृत्ति देगी। इस अवसर पर अध्यक्ष अनेश कुमार, रोहित प्रताप, सुधीर सिंह, जितेन्द्र कुमार, सतीश कुमार मौजूद रहे।