फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की सभा को लेकर नगर विधायक ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी गैपुरा मण्डल की बैठक गोड़सर मे मंगलवार की शाम सुशील तिवारी के आवास पर मण्डल अध्यक्ष रामअवध पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि नगर विधायक पं रत्नाकर मिश्रा विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज श्रीवास्तव व डा अमित सिन्हा मौजूद रहे । कार्यक्रम में आगामी 15 जुलाई को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के चंदईपुर में होने वाली जनसभा के विषय पर कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा हुई। सभी सेक्टरों के प्रमुख व प्रभारियों ने हर बूथ से कम से कम 200 कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने के लिए तैयार किया है । विधायक ने कहा कि मीरजापुर के इतिहास में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पहले प्रधान मंत्री हैं जो लगातार पांचवीं बार हमारे जिले में आ रहे हैं जो कि हम सब के लिए सौभाग्य की बात है । मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे प्रधान मंत्री पूरे विश्व के लिए एक आदर्श है उनके कार्यों की चर्चा पूरे विश्व में होती है उनका कार्यक्रम केवल विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण के लिए था लेकिन कार्यकर्ताओं के आग्रह पर चन्दईपुर में जनसभा होगी। प्रधान मंत्री को सुनने के लिए काफी लोग पहुंचेगें। डा अमित सिन्हा ने कहा कि सभी पदाधिकारी प्रधान मंत्री के कार्यक्रम की तैयारी सेक्टर में सभी बूथों के अध्यक्षों के साथ तत्काल बैठक करके सुनिश्चित करें । मण्डल अध्यक्ष रामअवध पाण्डेय ने कहा कि हमारे मण्डल के एक -एक सेक्टर से 2000 से 3000 से ज्यादा लोग प्रधान मंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगे। जागरुकता के लिए 13जुलाई को बाइक जूलूस व 14 को सफाई अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिवचन्द्र मिश्र, कमलेश दुबे, भरत सिंह, उमेश सिंह, सुशील तिवारी, राजू बिन्द, शिवसागर बिन्द, अशोक कुमार पाठक, सन्तोष तिवारी, कमलेश पाण्डेय, वीरेंद्र वीर सिंह, आनन्द सिंह, रामसेवक बिन्द, मंगल दत्त मिश्रा, भईयन पाण्डेय, जोगेंद्र पाण्डेय, अवधनराण सिंह, रोहित उपाध्याय, संदेश तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें