फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
भटौली व चुनार पक्का पुल व विंध्याचल में त्रिकोण मार्ग पर सपा की प्रस्तावित रोपवे शुरु कराए जाने की मांग को लेकर बुधवार को विंध्याचल की ओर लल्लू शुक्ला के नेतृत्व में अमित शाह व सीएम से मिलने जा रहे सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उनके भरुहना स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया। जिसका सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। सपा नेता रोहित शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा देश व प्रदेश में अघोषित आपातकाल लगा दिया है। लोकतंत्र में जनता की आवाज को पुलिस प्रशासन के बल पर दबाया जा रहा है। इसके अलावा सुनील पांडेय, लक्ष्मण उमर, अभय यादव, उपेंद्र तिवारी,नीतेश तिवारी, रविंद्र श्रीवास्तव, शुशील पांडेय, समेत सैंकड़ों लोगों को भी गिरफ्तार कर नजर बंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें