फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिवसीय रामकथा यज्ञ का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। गोवरदहा सक्तेशगढ़ में सात दिवसीय रामकथा यज्ञ का शुभारंभ शनिवार को हुआ। इस मौके पर राम कथा सुनने वाले भक्तों का हूजूम उमड़ पड़ा। कथा पंडाल में चारों ओर कथा प्रेमी ही नजर आ रहे थे। कथा के प्रथम दिन दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज ने मौजूद प्रेमियों को कथा का रसपान कराया। उन्होंने कहा कि रामकथा का श्रवण करने मात्र से ही मानव के तमाम दुखों का अंत हो जाता है। जब-जब धरती पर अत्याचार, अधर्म बढ़ने लगता है, तब-तब संसार की रक्षा के लिए परमात्मा का अवतार होता है। संसार में मनुष्य ही एक ऐसा प्राणी है, जो अपना भाग्य स्वयं लिख सकता है। कथा के दौरान भक्त कथा में डूबकर श्रवण करते रहे। पंडाल राम के जयकारे से गूंजता रहा। पंडाल में मौजूद भक्त तालियां बजाकर भक्ति में लीन रहे। इस दौरान पूर्व सांसद रामसकल सिंह, सुभाष सिंह, ग्राम प्रधान छोटेलाल, राजकुमार सिंह, अमरेश, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें