फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब से कब्जा हटाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना (मिर्जापुर)। विंध्याचल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंधुरिया के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ग्राम में स्थित तालाब संख्या 72 को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब में एक व्यक्ति मकान बना लिया है और तालाब में जो वर्षा का पानी रुकता भी है उसे निकाल कर बेकार में बहा देते है जिसके कारण खेतों की सिंचाई व मवेशियों को पीने का पानी नहीं मिल पाता है। अतिक्रमण न हटाए जाने से लोगों मे असंतोष व्याप्त है । किसान बेचन राम हीरालाल कृपाशंकर राजेन्द्र चिंतामणि कृष्ण प्रकाश संतोष कुमार शिव प्रसाद मनोज कुमार आदि का यह भी आरोप है कि जब तालाब में लोग पानी बहाने से रोकने जाते हैं तो मारपीट की नौबत आ जाती है। ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायती पत्र दिया गया लेकिन तालाब से अतिक्रमण नहीं हटा और किसान परेशान है। शिकायत कर्ताओं ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तालाब से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें