फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 विद्यालयों ने लिया वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को डा. संपूर्णानंद वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के कुल 20 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय मीडिया के लिए राष्ट्रवाद की अपेक्षा निष्पक्षता अधिक महत्वपूर्ण है, था। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्वामी गोविंदाश्रम इंटर कॉलेज पैड़ापुर की छात्रा आंचल पांडेय और आंचल दूबे ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर राजा श्रीनिवास जेसी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं प्रज्ञा मिश्रा तथा श्रेया सिंह को मिला। तीसरे स्थान पर आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्राएं प्रिया पांडेय और किर्ती मिश्रा रहीं। निर्णायक मंडल में ध्रुव जी पांडेय, डा. रवीन्द्र कुमार द्विवेदी, तथा गुड़ाकेश परमवीर थे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सूर्यदेव सिंहने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। संचालन नीरजाकांत पांडेय ने किया। इस मौके पर जय सिंह, चंद्रेश शुक्ला, रविन्द्र सिंह,संजय सिंह,विजय मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें