फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरकों ने पत्रक सौंप मांगा मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रेरकों ने प्रदर्शन किया। प्रेरकों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर मानदेय भुगतान की मांग किया। जिलाध्यक्ष विंध्यवासिनी यादव ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्थित लोक शिक्षा केंद्र पर दो- दो प्रेरक काम कर रहे हैं। प्रेरकों द्वारा बीएलओ, पल्स पोलियो, टीकाकरण, स्वच्छ भारत मिशन, रैपिड सर्वे, जनगणना आदि कार्य किया जा रहा है। बावजूद इसके अभी तक बीते 12 माह से मानदेय नही मिल पा रहा है। जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर राजू बाबू, चंद्र प्रकाश सिंह, संजय कुमार बिंद, विजुल पाल, सुमन देवी, रमेश बिंद, विनोद यादव और महेश कुमार ने मानदेय भुगतान की मांग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें