जिगना। छानबे क्षेत्र के पारसनाथ रामकिशोर इंटर कॉलेज मनिकठा में शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक राहुल प्रकाश ने कहा कि समाज में शिक्षकों को भरपूर सम्मान मिलना चाहिए । गुरुजन ही समाज व विकास की दशा बदलने की राह बताते हैं । विधायक ने सेवानिवृत्त शिक्षक क्षत्रभान सिंह शंकर देव राजेन्द्र दुबे पारसनाथ मिश्र जयाकांत पांडेय शिवचरण आनंद मोहन मिश्र को सम्मानित किया । प्रधानाचार्य यज्ञ नारायण तिवारी ने सबके प्रति आभार प्रकट किया। छानबे बीआरसी विजयपुर में मुख्य अतिथि प्रो. बी पांडेय ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज के लोगों को शिक्षकों को सम्मान देना चाहिए। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि शिक्षक ही समाज की दशा व दिशा बदलते हैं और सर्वोपरि हैं। संचालन अमरेश शुक्ल ने किया। इस मौके पर प्रेमशंकर मिश्र, सुशीलधर दुबे, अश्वनी तिवारी, विनोद मिश्र, गोवर्धन सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं भाऊ सिंह के पूरा व अतरैला में प्रधान मीरादेवी के नेतृत्व में सभा व रैली का आयोजन किया गया ।