फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर बिखरी गंदगी देख डीआरएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चुनार। उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद के मंडल रेल प्रबंधक संजय कुमार पंकज मंगलवार को चुनार रेलवे स्टेशन एवं यार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन के पश्चिमी ओर लगे गर्म धुरा सूचकांक मशीन को देखा। डीआरएम प्लेटफार्म नंबर पांच के रेलवे ट्रैक पर बिखरी गंदगी और जमी घास को देख कर स्थानीय रेल अधिकारियों पर बरस पड़े। अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा घास एवं गंदगी दिखाई दिया तो कार्यवाही के लिए तैयार रहें। इसके बाद उन्होंने स्टेशन परिसर में स्थित अनेक विभागों के बारे में पूछताछ किया। स्टेशन पर लगे गर्म धुरा सूचकांक मशीन ठीक काम कर रही है कि नहीं जांच हेतु अपने सामने मालगाड़ी को डाउन में पास कराया और सूचकांक मशीन की रीडिंग को देखा। डीआरएम की स्पेशल ट्रेन दोपहर करीब एक बज कर 25 मिनट पर चुनार पहुंची और दो बज कर 40 मिनट पर वापस इलाहाबाद लौट गई। इस दौरान एईएन सुधीर कुमार, स्टेशन अधीक्षक एके श्रीवास्तव सहित अनेक रेल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें