फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: छानबे विधानसभा क्षेत्र में 57 क्रिटिकल बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले की छानबे विधानसभा सीट के लिए हो रहे उप चुनाव में 13 अप्रैल से नामांंकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह सीट के विधायक राहुल प्रकाश कोल के निधन के कारण रिक्त हो गई थी। इसके लिए 10 मई को मतदान होना है। जिसमें 363611 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रशासन की तरफ से छानबे विधानसभा उपचुनाव की तैयारी तेज कर दी गई है। मंगलवार को भी बैठक कर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने क्षेत्र में भ्रमण कर जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इस विधानसभा क्षेत्र में 444 बूथ हैं। इननमें क्रिटिकल बूथों की संख्या 57 और वल्नेरेबल बूथों की संख्या 13 है। मतदान के दौरान मतदान कार्मिकों के लिए 44 छोटी और 83 बड़ी बसों का प्रयोग किया जाएगा। इस सीट पर दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 2852 है। जोनल मजिस्ट्रेट चार होंगे। चार बूथों वाले केंद्रों की संख्या चार है। उधर, उपचुनाव में 13 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के मद्देनजर अधिकारियों की भागदौड़ तेज हो गई है। सभी बूथों का निरीक्षण कर अधिकारियों को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। उपजिलाधिकारी भरत लाल सरोज ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन

उधर, कोविड संक्रमण को देखते हुए छानबे विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में सभी 444 बूथों पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है। वहीं मतदान केंद्रों पर पेयजल व शौचालय की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।छानबे विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होना है। इसके लिए 10 मई को मतदान होगा। विधानसभा उपचुनाव के लिए 444 बूथ बनाए गए हैं।अधिकारी बूथों का निरीक्षण कर मतदाताओं के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली की भी तैयारी की गई है। उप जिलाधिकारी भरत लाल सरोज और तहसीलदार शशांक शेखर राय प्रत्येक बूथ की मानिटरिंग करके बूथवार व्यवस्था सुनिश्चित कराने में जुटे हुए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाॅ. संजय सिंह ने बताया कि हेल्प डेस्क पर स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें