फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: धान की बिक्री के लिए 530 किसानों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। खरीफ सीजन में धान खरीद की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले में पिछली बार की तरह इस साल भी धान खरीद के लिए 81 केंद्र खोले जाएंगे। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने एजेंसीवार धान खरीद केंद्रों का निर्धारण कर दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को 15, पीसीएफ को 22, यूपीएसएस को 19, पीसीयू को 22, एफसीआई को 02 तथा मंडी समिति को एक सहित कुल 81 धान खरीद केंद्र खोलने की अनुमति प्रदान की है। उधर, धान की बिक्री के लिए किसानों पंजीकरण भी कराना शुरू कर दिया है। सदर तहसील क्षेत्र के गांवों के 59, लालगंज के सामान्य व चकबंदी वाले गांवों के 92, मड़िहान के 30 व चुनार तहसील क्षेत्र के 349 किसानों समेत अब तक कुल 530 ने अपना पंजीकरण कराया है। डिप्टी आरएमओ धनंजय सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष भी जिले में 81 धान खरीद केंद्र खोले गए थे। उन्होंने बताया कि एजेंसीवार केंद्र प्रभारियों को शीघ्र ही जिम्मेदारियां सौंपते हुए केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें