फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्ट्रोल रूम के फोन नम्बर पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व स्वतंत्र ढंग से सम्पन्न कराने के लिये निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम की स्थापना कराई है। जिला विद्यालय निरीक्षक/प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम देवकी सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि कंट्रोल रूम का फोन नम्बर- 05442- 256304 है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति, राजनीतिक दल के पदाधिकारी, अभ्यर्थी निर्वाचन से सम्बन्धित जानकारी व अपनी शिकायत उपरोक्त नम्बर पर किसी भी समय दर्ज करा सकते हैं। यह भी बताया कि कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा। इसके लिये आठ-आठ घंटे की तीन पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी है। डीआईओएस ने यह भी बताया कि यह फोन नंबर केवल निर्वाचन कार्य के लिये लगाया गया है जो मतदान की तिथि तक चालू रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें