फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर व बूथ प्रभारियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलहट। शिवशंकरीधाम में समाजवादी पार्टी चुनार विधानसभा के सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों के सम्मेलन में सपा एवं बसपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पहुंच कर मतदाताओं से डोर टू डोर सम्पर्क किए जाने के साथ ही सपा और बसपा के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया गया। लोकसभा चुनाव में अपना बूथ सबसे मजबूत के फार्मुले पर अमल करते हुए संयुक्त प्रत्याशी को भारी मतों से विजई बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। सम्मेलन में सभी बूथ प्रभारियों एवं सेक्टर प्रभारियों को विधानसभा अध्यक्ष रवि प्रकाश त्रिपाठी द्वारा माला एवं समाजवादी टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान बसपा के विधानसभा अध्यक्ष अलगूराम भारती, बसपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र भारती, पूर्व विधायक जगदम्बा सिंह पटेल, पर्यवेक्षक लालता प्रसाद बियार, रमेश सिंह स्वामी, सुशील यादव, ओमकार यादव, रुद्दन सिंह, रमेश कुमार पांडेय, संजय पांडेय, घनश्याम विश्वकर्मा, मंजीत यादव, कमलेश यादव, महफूज सिद्दकी, नसीम अंसारी, बिहारी बियार, राजन पटवा, शिवधनी सिंह, राजेश यादव, तुफानी यादव, अरविंद यादव, शिव यादव, विजय पटेल सहित सपा व बसपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में लोकसभा चुनाव में अधिकृत प्रत्याशी को जिताने के लिए आज से ही मिशन उन्नीस फतह करने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन नरेंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें