फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के स्कोर्ट की गाड़ी से बालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। छानबे क्षेत्र के कई गांवों में जन समस्या सुनने के बाद मिर्जापुर लौट रही केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के काफिले में शामिल पुलिस स्कोर्ट की गाड़ी से जिगना हरगढ मार्ग पर फुलवरिया गांव के पास एक दस वर्षीय बालक मामूली रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी जिगना व अपनादल के जिलाध्यक्ष ने घायल बालक का इलाज कराया। शाम करीब पांच बजे जब मंत्री का काफिला वापस मीरजापुर लौट रहा था कि फुलवरिया गांव के पास ओम प्रकाश उर्फ बब्बन 10 वर्ष पुत्र विन्ध्यवासिनी सडक पार कर रहा था और स्कोर्ट की गाड़ी पहुंच गई और बांए पैर में चोट आ गई। लोगों ने शोरगुल शुरू कर दिया तब तक प्रभारी निरीक्षक मधुप सिंह व अपना दल के अध्यक्ष रमाकांत पटेल पहुंच कर अस्पताल ले जाकर इलाज कराया । पता होने पर मंत्री ने भी घायल की जानकारी ली ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें