फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय को लेकर वतिविहीन शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षको एवं शिक्षाणेत्तर कर्मचारियों को सम्मानजनक मानदेय की मांग को लेकर बुधवार को डीआईओएस कार्यालय परसिर में धरना व प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद ने कहा उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा में 87 प्रतिशत से अधिक भागीदारी करने वाले प्रदेश के लगभग 3.5 लाख शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालयों में रोजी पाकर भी रोटी को मोहताज हैं। प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रेनू मिश्र ने कहा पिछली सरकार ने वित्तविहीन शिक्षको के मानदेय की शुरुवात की थी। वर्तमान सरकार के सबका साथ और सबका विकास के नारे से उम्मीद तो जगी थी पर सरकार शिक्षको को यह सुविधाएं और बढ़ाने के बजाए बंद ही कर दिया। प्रधान महासचिव अखिलेश सिंह ने कहा महासभा द्वारा पिछले सरकार में मिलने वाला सुविधा बंद कर दिए जाने के विरोध जताने पर पांच सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर की गई टिप्पड़ी से शिक्षक समाज मर्माहत है। महासभा के शिक्षक नेताओं ने कहा वित्तविहीन शिक्षको के जीविकोपार्जन हेतु सम्मान जनक मानदेय 31 जनवरी तक न दिए गए तो शिक्षक मांग को लेकर सात जनवरी 2019 को जंतर-मंतर नई दिल्ली पर धरना व प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में प्रबंधक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव वाजपेई, शिव शरण प्रसाद, अजय सिंह एडवोकेट के अलावा जिले के विभिन्न विकास खंडो से आए वित्तविहीन शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें