फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े हनुमान जी का दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। श्री हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार की शाम नगर के रामबाग स्थित बड़ेे हनुमान मंदिर पर भव्य श्रृंगार-पूजन का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित भगवती जागरण व लोकगीत कार्यक्रम में कलाकारों ने अपने मधुर प्रस्तुुतियों से सबका मन मोह लिया। तरह-तरह के पुष्पों से किया गया हनुमान जी का भव्य श्रृंगार का दर्शन-पूजन करने को श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भक्तजनों के बीच अनवरत प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार सुमन ने हनुमान जी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर किया। भगवती जागरण में स्थानीय कलाकारों ने अपने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों से भक्तों को खूब झ़ुमाया, वहीं लोकगीत के कार्यक्रम में कजली गायक खोखा मिर्जापुरी, गणेश गुप्ता व प्रमोद कुमार सुमन ने अपने मधुर लोकगीतों को प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पूर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भोलानाथ कुशवाहा व सुनील कुमार पांडेय ने मां विंध्यवासिनी देवी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान लोकगायक खोखा मिर्जापुरी ने- चलत-चलत मोर पऊंआं पिराला..सुनाकर सबके मन को मोह लिया। तत्पश्चात् संजय वर्मा ग्रुप के कलाकारों ने अपने मधुर भजनों व देवी गीतों से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। इसी क्रम में प्रमोद कुमार सुमन और गणेश गुप्ता ने भी अपनी प्रस्तुतियों को हनुमान जी के चरणों में समर्पित किया। हनुमान जी का भव्य श्रृंगार-पूजन लल्लन प्रसाद वर्मा की देखरेख व संयोजन में हुआ। इस दौरान देर शाम तक दर्शन-पूजन करने को भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें