फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेला सकुशल संपन्न होने पर डीएम ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विंध्याचल। शारदीय नवरात्र मेला की समाप्ति के बाद जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने अधिकारियों-कर्मचारियों एवं पंडा समाज के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी व मंत्री भानु पाठक ने डीएम अनुराग पटेल, एसपी शालिनी व सीडीओ प्रियंका निरंजन को मां की चुनरी तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। डीएम व एसपी ने एडीएम राजित राम प्रजापति सहित नगर मजिस्ट्रेट, सीएमओ, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी व सभी पुलिस अधिकारियों, एसडीएम सदर व मडिहान, अपर मुख्कय अधिकारी, एआर कोआपरेटिव, सूचना अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, अवर अभियंता विद्युत, सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंता, पशु चिकित्साधिकारी, बीडीओ राजगढ सहित सभी अधिकारियों व श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज दिवेदी व मंत्री भानू पाठक, सहित अन्य सभी पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने मेला के सकुशल संपन्न होने पर अधिकारियों एवं पंडा समाज के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन दिनेश्वरपति त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें