फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयाग से पैदल चल देवीधाम पहुंचकर किया दर्शन-पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। दर्जन भर भक्तों की टोली प्रयाग से पैदल चलकर विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन कर मंगलकामना की। मंगलवार को विंध्याचल पहुंचे श्रद्घालुओं ने विधिवत मां का पूजन-अर्चन किया और उसके बाद नंगे पांव त्रिकोण परिक्रमा कर पुण्य के भागी बने। भक्तों की टोली में मां की भक्ति के प्रति गजब का उत्साह दिखाई दे रहा था। अष्टभुजा पहाड़ पर त्रिकोण परिक्रमा करने के दौरान गेरुआ और सफेद वस्त्र पहने युवाओं की टोली मां का जयकारा लगाते हुए चल रही थी। विंध्याचल में शक्ति क्षेत्र का भ्रमण व देवी मंदिरों में शीश नवाने के उपरांत सभी भक्तों की टोली पुन: प्रयाग के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें