फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने लोगों की सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भरूहना स्थित संसदीय जनसंपर्क कार्यालय पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास, स्वास्थ्य संबंधी व जमीन विवाद संबंधी समस्याएं प्रमुख रहीं। केंद्रीय मंत्री ने समस्याओं को सुनकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जन हित में काम किया जा रहा है। इसके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। सरकार की योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाएगा। जनता दरबार में अपना दल(एस) के जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल, प्रदेश सचिव रमाशंकर सिंह पटेल, डा. एसपी पटेल, ज्ञानचन्द कनौजिया, राजकुमार पटेल, संजय पटेल आदि प्रमुख लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें