मिर्जापुर। छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए विशेष अभियान के तहत प्रति वर्ष 16 से 31 अगस्त तक छात्रवृत्ति पखवाड़ा मनाया जाता है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी दिव्या शुक्ला ने बताया कि छात्रवृत्ति पखवाड़ा के लिए शिक्षण संस्थाओं में समुचित प्रचार प्रसार कराने के साथ ही 21 से 27 अगस्त तक विशेष अभियान चलाकर फार्म भरवाया जाएगा। कहा कि शिक्षण संस्थानों के नोडल अधिकारी स्वयं उपस्थित होकर ऑनलाइन फार्म भरवाना सुनिश्चित करें। इसके बाद 21 से 30 अगस्त तक ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी और अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कॉलेजों का सत्यापन करेंगेञ। इसके लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है।